{"_id":"683cc3103e642870c10e1ba3","slug":"bike-riding-youths-broke-the-windows-of-11-cars-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137957-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाइक सवार युवकों ने 11 कारों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाइक सवार युवकों ने 11 कारों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र में स्काईलार्क मार्केट में मोटर साइकिल सवार युवकों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की। देर रात को घरों के बाहर खड़ी 11 कारों में तोड़फोड़ की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वारदात के बाद लोगों में दहशत है। पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला स्काईलार्क मार्केट का है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र के लोग अपनी कार घरों के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात को तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक आए और किसी भारी वस्तु से कारों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। एक के बाद एक 11 कारों के शीशे तोडे़ गए। सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने कार के शीशे टूटे हुए दिखे।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसके पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक कारों के शीशे तोड़ रहे हैं। युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे हैं। जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे मेंं लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।