फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider returning from Karnal to Delhi dies after being hit by canter

Panipat News: करनाल से दिल्ली लौट रहे बाइक सवार की कैंटर की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from Karnal to Delhi dies after being hit by canter
पानीपत। जीटी रोड फ्लाईओवर पर लालबत्ती चौक के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्पेशल संडे मनाने के लिए युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली से करनाल में ग्रेट खली ढाबे पर खाना खाने आया था। वहां से लौटते समय हादया हुआ। दोस्त ने की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ शहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के गामड़ी एक्सटेंशन निवासी गौरव ने बताया कि उसकी साइबर कैफे की दुकान है। रविवार को वह अपने दोस्त पंकज (23) निवासी शिव विहार, करावल नगर, दिल्ली के साथ दिल्ली से करनाल गया था। वह दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। दोनों करनाल में द ग्रेट खली ढाबा पर खाना खाकर वापस दिल्ली जा रहे थे। पंकज उससे आगे चल रहा था। जब वह पानीपत में फ्लाईओवर पर लालबत्ती चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने पंकज को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आरोपी कैंटर चालक मौके से कैंटर समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वह उसे पार्क अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिल्ली में एयरटेल कंपनी में काम करता था। वह अविवाहित था। वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। शहर थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed