फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bike rider dies after being hit by vehicle

वैन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies after being hit by vehicle
पूठर-मांड़ी रोड पर सोमवार रात पूठर की तरफ आ रहा एक बाइक सवार युवक एक ईको वैन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय युवक को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय पुत्र कर्मबीर निवासी पूठर के तौर पर हुई है। मृतक संजय गांव में नंबरदार होने के साथ किसान भी था। पुलिस ने मृतक के रिश्ते में लगते भतीजे की शिकायत पर ईको वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पवन निवासी पूठर ने बताया कि संजय रिश्ते में उसका चाचा लगता है। सोमवार की रात वह व उसका चाचा संजय अलग-अलग बाइक पर सवार होकर मांड़ी से अपने घर पूठर आ रहे थे। मांड़ी व पूठर के बीच सामने से आ रही एक ईको वैन ने संजय की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभसीर रूप से घायल हो गया। जब वह अपने चाचा संजय को संभालने लगा तभी मौका पा कर ईको वैन चालक वैन समेत फरार हो गया। वह अन्य लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सोंप दिया व मृतक के भतीजे पवन निवासी पूठर की शिकायत पर ईको वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed