{"_id":"6330bb075aeb1b61ea7d1631","slug":"bike-rider-collided-with-car-from-behind-young-man-dies-girl-injured-panipat-news-knl122381371","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में पीछे से बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, युवती दोस्त की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में पीछे से बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, युवती दोस्त की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर चंडीगढ़ से दिल्ली लेन पर मलिक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वे बाइक से पीवीआर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक की कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक चालक और उसकी दोस्त दोनों कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर जा घुसे।
सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को दी शिकायत में जाटल रोड निवासी राकेश ने बताया कि उसका भांजा शास्त्री कॉलोनी निवासी अनुज (18) पुत्र रामपाल बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह रविवार को अपनी दोस्त खुशी (25) पुत्री अब्दुल निवासी राज नगर के साथ बाइक से देवी लाल पार्क में घूमने गए थे। जहां से घूमकर वे टोल प्लाजा से होते हुए चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर पीवीआर की तरफ आ रहे थे। जब भांजा और खुशी दोनों मलिक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे आर्टिगा कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे भांजे की बाइक की टक्कर कार हो गई। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी को गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पिता रामपाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटी और दो बेेटे हैं। बड़ी बेटी गीता और प्रीति शादीशुदा हैं। उससे छोटा बेटा राहुल और सबसे छोटा अनुज था। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से सफीदों के गांव जवाहरा के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 25 साल से पानीपत में रह रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अनुज अपने घर पर दादा से मिलकर आने की बात कहकर निकला था। कहा था कि शाम तक घर लौट आएगा, लेकिन पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं गाड़ी चालक ने बताया कि वह किसी काम से पानीपत आया था। वह बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। वह गाड़ी चलाते वक्त शीशे से पीछे की ओर देख रहा था। उसने देखा कि दोनों युवक-युवती पल्सर बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक की स्पीड 100 से ज्यादा था। उसने गाड़ी धीमी की तो इसी बीच पीछे से बाइक की टक्कर लगी। वह घायल युवक-युवती को अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मामा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- दीपक कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी