फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider and woman died due to vehicle collision

Panipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider and woman died due to vehicle collision
समालखा। जीटी रोड पर समालखा के पास वीरवार सुबह करीब सात बजे डीडब्लूपीएस स्कूल के सामने फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चंडीगढ़ निवासी युवक दीपक (25 ) और युवती चित्रांक्ष (22) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों चंडीगढ़ से वृंदावन जाने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले थे। पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। देर शाम दोनों के परिजन पानीपत पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-30 बी निवासी दीपक और चित्रांक्ष जन्माष्टमी पर वृंदावन जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे वह समालखा में जीटी रोड पर डीडब्लूपीएस स्कूल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं उनकी मोटरसाइकिल करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी। सूचना पर समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक और युवती की मौत के बाद पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
देर शाम को परिजन पानीपत पहुंचे। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed