{"_id":"c0e20adb6fb043ba9a7af9995bbd4af7","slug":"bijli-darbar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार में आती शिकायतें, लेकिन जाती नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार में आती शिकायतें, लेकिन जाती नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के समस्याओं के समाधान के लिए खुला दरबार लगाकर इनका निस्तारण करना खानापूर्ति हो गया है। बुड़शाम निवासी अनिरुद्दीन ने आरोप लगाया कि गांव में दर्जनभर से अधिक घरों के ऊपर से 11 केवी की केबल गुजर रही है।
इससे हादसे का डर बना रहता है। निगम से खंभा लगवाने एवं बिजली के तार हटवाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
सोमवार को बिजली निगम ने गोहाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय पर खुला दरबार लगाया। खुले दरबार में पंचकुला से बिजली बोर्ड के चेयरमैन आरके शर्मा, शिव कुमार, दीपक जैन एवं एसई बीएस गर्ग ने बिजली संबंधी शिकायत सुनी।
दोपहर दो बजे तक बिजली संबंधित करीब दस शिकायत पहुंची। इसमें बिजली बिल अधिक आने से लेकर बिजली की तार हटवाने की समस्याएं शामिल रही।
बिजली बिल अधिक आने की शिकायत लेकर पहुंचे जाटल रोड निवासी धर्मबीर गोयल ने बताया कि जाटल रोड पर रमेश डाई हाउस के नाम से फैक्टरी लगाई हुई है।
उन्होंने बताया कि पहले 12 से 15 हजार रुपए बिल आता था, लेकिन अब की बार करीब तीन लाख का बिल भेज दिया गया है। इसकी शिकायत कई बिजली निगम अधिकारियों की गई।
विज्ञापन
लेकिन मीटर को चैक करने के लिए कोई भी बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचा। ऐसे में खुले दरबार में शिकायत दी है। वहीं देशराज कालोनी वासी सेवराम गर्ग, रिटायर्ड सीनियर ऑडिटर ने बताया कि पिछले सात आठ महीने से बिजली बिल एक हजार यूनिट का बनकर आ रहा है।
जबकि इससे पहले दो-तीन यूनिट का बिल आता था। समस्या बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए खुले दरबार का लगा गया है। इसमें मौके पर दस में से चार शिकायतों का निपटान कर दिया गया है। बिजली संबंधी समस्या लेकर कोई भी शिकायत करें उसका समाधान किया जाएगा।
बीएस गर्ग, एसई बिजली निगम, पानीपत।