फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Big announcement by Chief Minister Manohar Lal, girls college education will be free

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, इन लड़कियों की कॉलेज शिक्षा होगी फ्री

Sun, 26 Nov 2023 02:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 02:59 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 1.80 लाख तक की वार्षिक आय तक के परिवार की लड़कियों की कॉलेज (निजी और सरकारी) की शिक्षा फ्री होगी। जो फीस होगी वो सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

विज्ञापन
Big announcement by Chief Minister Manohar Lal, girls college education will be free
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा में 1.80 लाख तक की वार्षिक आय तक के परिवार की लड़कियों की कॉलेज की शिक्षा फ्री होगी। जो फीस होगी वो सरकार द्वारा वहन की जाएगी। वहीं 1.80 रुपये से 3 लाख तक के वार्षिक आय वाले परिवार की लड़कियों की कॉलेज (निजी और सरकारी) की शिक्षा की आधी फीस सरकार देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस को प्रदेश व देश में करप्शन क्राइम और कास्ट पॉलिटिकल की जनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस दिशा में काम किया और करप्शन क्राइम और कास्ट पॉलिटिशियन को खत्म किया।

विज्ञापन


देशभर में कांग्रेस का खात्मा है, कांग्रेस राजस्थान में भी जल्द ही साफ हो जाएगी। हरियाणा में कांग्रेस को साफ करना जनता के हाथ में है। उन्होंने समालखा अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोक्कर का नाम लिए बिना उनको निशाने पर साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग छोटी-मोटी कंपनियां बनाकर गुड़गांव में मकान देने के नाम पर लोगों के खून पसीने की कमाई को अपनी जेब में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों को छोड़ नहीं जाएगा।
विज्ञापन


समालखा पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे समालखा पहुंचे। यहां जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए। अनाज मंडी समालखा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में भाजपा ने कई बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं के माध्यम से समालखा की जनता को केंद्रित रखा गया है। स्थानीय सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार साथ में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed