फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Before worshiping the sun, the Chief Minister announced the construction of a sun temple, three permanent ghats will be built.

Panipat News: सूर्योपासना से पहले मुख्यमंत्री ने सूर्य मंदिर बनाने का किया एलान, बनेंगे तीन पक्के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Before worshiping the sun, the Chief Minister announced the construction of a sun temple, three permanent ghats will be built.
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठ पर्व पर पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने तीनों बड़े आयोजन स्थलों पर पक्के घाट और अन्य सुविधाओं के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। साथ ही गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच सूर्य भगवान का मंदिर बनाने की भी घोषणा की है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 21 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को पानीपत के गोहाना रोड एनएफएल रजवाहे पर सूर्य की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य देने पहुंचे थे। उनके साथ दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और करनाल सांसद संजय भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य को देने से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पानीपत का बड़ा नाम है। यहां उद्योग से लेकर कृषि में प्रवासी लोगों का विशेष योगदान रहा है। छठ पर्व यहां विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि छठ से पूर्व पानीपत में प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें 50 हजार बहनें शामिल हुईं थीं। उस दौरान उन्होंने बहन और बेटियों के त्योहारों में उनके बीच उपस्थित रहने की बात कही थी। उसी वायदे को पूरा करते हुए वे छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पानीपत की धरती से सर्वप्रथम देश को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद बेटियों को बचाने के लिए लोग आगे आए हैं। उस समय प्रदेश का लिंगानुपात 879 था, जो अब बढ़कर 932 पहुंच गया है। विदित हो कि पूर्वांचल की 30 संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मंच संचालन करनाल सांसद संजय भाटिया ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश में रविवार को 300 स्थानों पर छठ महापर्व पर पूजन किया गया। यहां करीब पांच लाख परिवार इसमें शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ण को सूर्य पुत्र के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने करनाल में सूर्य की उपासना की थी। यही कारण है कि करनाल का नाम कर्ण के नाम पर पड़ा है। आज पूरे देश में सूर्य भगवान की पूजा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आहुलाना डिस्ट्रीब्यूट्री (एनएफएल राजबाहे) पर 700 फीट लंबा पक्का घाट बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च आएगा।
- असंध रोड पर थर्मल चैनल रजवाहे पर करीब 300 फीट लंबा पक्का घाट बनाया जाएगा, जिस पर करीब एक करोड़ की लागत आएगी।
- बाबरपुर ड्रेन नंबर-दो पर करीब 700 फीट लंबा घाट बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
औद्योगिक नगरी में दोनों नहरों के बीच महाराना गांव की पांच एकड़ की जमीन पर सूर्य मंदिर का निर्माण करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां जमीन लेने के लिए महाराना ग्राम पंचायत से मांग की जाएगी। उनको इसके बदले दूसरी जगह जमीन दी जाएगी। सीएम ने मंदिर निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस पर सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनको दिल्ली में एक घाट के लिए संघर्ष करना पड़ा था, यहां तो मांग रखने पर तीन-तीन पक्के घाट बनने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले कॉलोनी विकसित नहीं थी और न नियमित थी। इनमें लोगों को दिक्कत थी। ऐसे में सरकार ने प्रदेश में एक हजार कॉलोनियों को नियमित किया है, जिन्हें विकसित करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये रिजर्व रखा गया है। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जनहित प्रवासी कल्याण समिति के प्रधान मधु शुक्ला, पीएन सिंह, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed