{"_id":"65528a4a2b06ad1dee08a6c5","slug":"beaten-for-not-raising-slogans-of-khalistan-zindabad-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9182-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाने पर पीटा
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 में सिख समुदाय के एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा था। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
गुरुदीप ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले सेक्टर 13-17 गया था। जब वह शराब ठेके के पास पहुंचा तो कुछ युवक उसके पास आए और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा, उसने बोल दिया। इसी बीच युवकों ने उसे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की बात कही। उसने इसका विरोध किया। उसने पूछा कि उसके मुंह से क्या बुलवाना चाहते हो, इस बात पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, धार्मिक गालियां दी। उसने ठेके के अंदर घुसकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ठेके के अंदर घुसकर भी उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए।
धारा 295 जुड़वाने की मांग की
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और मुकदमा में आईपीसी की धारा 295 जुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे।
- बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना पुलिस।