फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Barricading and cleaning was done on the Yamuna river for the bath of Kanwadis

Panipat News: कांवडियों के स्नान के लिए यमुना नदी पर कराई बैरिकेडिंग और सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Barricading and cleaning was done on the Yamuna river for the bath of Kanwadis
पानीपत। सनौली यमुना नदी के घाट पर फैली अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए दोनों प्रदेशों का प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन की ओर से जहां यमुना घाट पर सफाई कराई दी है वहीं बैरिकेडिंग भी करा दी है। बैरिकेडिंग के बाद शिवभक्तों के स्नान के दौरान हादसे की संभावनाएं नहीं रहेंगी। साथ ही घाट पर सफाई के लिए इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन

सनौली यमुना घाट के साथ लगते यमुना के दूसरे किनारे पर कैराना क्षेत्र से सनौली यमुना बार्डर की ओर हरियाणा और राजस्थान के हजारों कांवड़िये गुजरते हैं। गंतव्यों की ओर प्रस्थान करने के दौरान सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर यमुना नदी में स्नान करते हैं। अभी तक कांवडयों की संख्या दिन प्र‎तिदिन बढ़ने लगी है। इसके बावजूद भी सनौली यमुना घाट पर गंदगी पसरी हुई थी। साथ ही कोई बैरिकेडिंग नहीं कराई गई थी। जिसके चलते हादसे की आशंका बनी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद रविवार को यमुना के दोनों किनारों के यमुना स्नान घाट पर सफाई करा दी गई है। वहीं, यमुना नदी में बैरिकेडिंग भी कराई गई है। जिससे कांवडि़ए बैरिकेडिंग के अंदर सुरक्षित ढंग से स्नान करेंगे। वहीं, यमुना घाट पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए है। इस दौरान गोताखोर साजिद, बिल्लू, मुस्तकिम व जल पुलिस टीम इंजन बोट मशीन के साथ तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed