फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bar s. But the electricity department disconnected the connection of both the premises due to the outstanding of Rs 27 lakh, for the first time in history.

बार एसो. पर 27 लाख रुपये बकाया होने की वजह बिजली विभाग ने दोनों परिसरों के काटे कनेक्शन, इतिहास में पहली बार हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bar s. But the electricity department disconnected the connection of both the premises due to the outstanding of Rs 27 lakh, for the first time in history.
पानीपत। बिजली विभाग ने बार एसोसिएशन के दोनों परिसरों का बिजली कनेक्शन शनिवार को काट दिया। कनेक्शन कटने से वकीलों में आक्रोश है। उन्होंने बार एसोसिएशन की गवर्निंग कमेटी पर ही सवाल खड़े कर दिए। वकीलों ने कहा कि हर साल वकीलों से 25 लाख रुपये से अधिक चंदा इकट्ठा किया जाता है। इसके बावजूद लाखों रुपये बिल बकाया है। उन्होंने गवर्निंग कमेटी पर गड़बड़झाले के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

वकीलों ने बताया कि पानीपत बार एसो. में पिछले साल 1700 के करीब सदस्य थे, जो इस साल बढ़कर दो हजार हो गई। तीन सौ वकीलों से 2100 रुपये चंदे के रूप में लिए गए। जबकि बाकी 1700 वकीलों ने भी 1200 से अधिक रुपये जमा कराए हैं। ऐसे में 1700 वकीलों ने 20 लाख रुपये से अधिक जमा कराए और 300 वकीलों ने 2100 के हिसाब से 6.30 लाख रुपये दिए हैं। कुल रुपयों की बात करें तो बार एसोसिएशन के पास चंदे के रूप में 26 लाख रुपये से ज्यादा इकट्ठा हुए थे, जबकि बिजली का बिल करीब 27 लाख रुपये बकाया है, अगर समय रहते बार एसोसिएशन की तरफ से बिजली का बिल भरा जाता तो बिजली विभाग की टीम चेंबर परिसर के कनेक्शन काटने के लिए नहीं आती। वकीलों ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि चेंबर परिसरों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

एक परिसर पर 18 और दूसरे पर नौ लाख रुपये बकाया
पानीपत बार एसोसिएशन के पास अब दो परिसर हैं। पहले परिसर में करीब 500 चेंबर और जबकि दूसरे 120 चेंबर हैं। बिजली विभाग की तरफ से पहली बिल्डिंग का करीब 18 लाख रुपये बकाया है, जबकि दूसरी बिल्डिंग का करीब नौ लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विभाग की तरफ से नहीं दी गई थी कोई सूचना: शेर सिंह खर्ब
बार एसोसिएशन के प्रधान शेर सिंह खर्ब ने बताया कि पिछले माह तक उनके परिसर पर 32 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया था, जिसमें से पिछले माह विभाग को 15 लाख रुपये जमा करा दिए थे। 17 लाख रुपये बकाया बिल जमा कराने के लिए उनके पास बिजली विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने अचानक कनेक्शन काटे हैं। एसडीओ से बात की है, सोमवार को डीडी तैयार कर विभाग को बकाया बिल जमा करा दिया जाएगा।

अस्थायी रूप से काटे गए कनेक्शन, बिल भरने के बाद जोड़ दिए जाएंगे : एसडीओ
बार एसोसिएशन के दोनों परिसरों पर करीब 27 लाख रुपये बकाया है, जिस वजह से अस्थायी रूप से कनेक्शन काटे गए हैं। प्रधान की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सोमवार को बकाया बिल जमा करा दिया जाएगा। बिल जमा कराने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
- मनोज कुंडू मलिक, एसडीओ सनौली रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed