{"_id":"fe3758fd013112fa62339dcd6f719818","slug":"bar-election-legal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन चुनाव ठहराया वैध, राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन चुनाव ठहराया वैध, राहत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर पहले दिन की जीत जैसा जश्न व खुशी मनी। एसोसिएशन पदाधिकारियों व वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन के चुनाव को वैध मामने के फैसले का स्वागत किया। इसी बीच दूसरे पक्ष के वकीलों में मायूसी नजर आई।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जिला बार एसोसिएशन पानीपत समेत कई जिलों बार एसोसिएशन के चुनाव के मामले में सुनवाई की। कोर्ट की डबल बेंच ने हाईकोर्ट के फैसले को झटका देते हुए बार एसोसिएशन के चुनाव को वैध करार दिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही पानीपत कोर्ट में खुशी के पटाखे फूट पड़े। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश समेत अन्य पदाधिकारियों व वकीलों ने फैसले को सच्चाई की जीत बताया। विदित है कि पानीपत जिला बार एसोसएशन का चुनाव 16 मई को हुआ था। चुनाव से एक दिन पहले ही निवर्तमान प्रधान चुनाव पर स्टे ले आया था। बावजूद इसके जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ और परिणाम में पूरी एसोसिएशन को बदल दिया। नई एसोसिएशन ने खुशी मनाई, लेकिन एक पक्ष इसके विरोध में हाईकोर्ट चला गया। यहां पर जिला बार एसोसिएशन ने अपनी सफाई भी दी। हाईकोर्ट ने 11 मई के बाद हुए जिला बार एसोसिएशनों के चुनावों को अवैध घोषित करते हुए रद कर दिया। इस फैसले के विरोध में वकील सुप्रीम कोर्ट में चले गए।
वर्जन
सुप्रीम कोर्ट ने जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को वैध करार दिया है और उनके पक्ष में फैसला आया है। यह सच्चाई की जीत है।
राजेश, प्रधान जिला बार एसोसिएशन पानीपत।