फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bapauli's Mausam wrestler wins Dangal

Panipat News: बापौली के मौसम पहलवान ने जीता दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bapauli's Mausam wrestler wins Dangal
बापौली। अनाज मंडी बापौली में रविवार को इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का शुभारंभ समाजसेवी संजय रावल और कोच मुकेश सैनी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में मुख्यातिथि संजय रावल रहे। दंगल में रेफरी ओमपाल रावल रहे। विजेता पहलवानों को नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में आस-पास समेत दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।
विज्ञापन

बापौली के मौसम पहलवान ने पानीपत के दीपक पहलवान को हराया। मौसम पहलवान ने 2100 रुपये का इनाम जीता। बापौली के रितिक पहलवान ने उत्तर प्रदेश के मोहसीन पहलवान को हरा कर 1100 रुपये का इनाम जीता। डाडोला के जग्गी पहलवान और नसीर सिक्का बराबर पर रहे। मुख्यातिथि संजय रावल ने कहा कि गांव का असली खेल दंगल है। जिसको दूर-दूर से ग्रामीण देखने के लिए आते हैं और पहलवान जोर आजमाइश करने आते है। हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिससे आपस में प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है । कुश्ती कोच मुकेश सैनी ने कहा कि युवाओं को खेलो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। युवा मेहनत, लगन से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे़ और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करे तो वह अवश्य कामयाब होंगे। राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व समझे और समाज में फैली बुराइयों के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास करें। दंगल हमारा करीब पांच सौ वर्ष पुराना खेल है। इस खेल से ग्रामीण क्षेत्र के युवा आगे बढ़ सकते है और जीवन में कामयाब हो सकते है । पढ़ाई के साथ साथ युवाओं को खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए । इस अवसर पर श्याम लाल रावल जलमाना, लाला पहलवान, प्रदीप रावल, आवेश पहलवान, सतार, बिल्लू शर्मा, प्रीतम रावल और दिलशाद मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed