फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bank, note bann, lines, panipat, haryana

नोटबंदी : तारीख बदली, हालात नहीं

Wed, 07 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 07 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
bank, note bann, lines, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। नोटबंदी के 29वें दिन भी जिले के एसबीआई और अन्य एक-दो बैंकों को छोड़कर किसी भी बैंक के पास कैश नहीं पहुंच सका। इस कारण बुधवार को भी नो कैश के बोर्ड लगे रहे। यहां केवल तारीख ही बदली गई। इससे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। एसबीआई में कुछ कैश आने पर इसके कुछ एटीएम कई दिन बाद चले। लेकिन, कैश खत्म होने के बाद यहां पर भी लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बैंक में नो कैश का बोर्ड हटने का नाम नहीं ले रहा है। इससे उपभोक्ताओं की लंबी लाइन भी बैंकों और एटीएम के आगे जस की तस बनी हुई है। बुधवार को भी सुबह ही इसी तरह से लाइन लग गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चार करोड़ रुपये पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने आधा पैसा अपनी अन्य शाखाओं में पहुंचाया, जबकि आधा पैसा मुख्य ब्रांच में रखने के बाद एटीएम में डलवाया। शहर में एसबीआई के एटीएम में कैश डलते ही लंबी लाइन लग गई। अन्य कई बैंकों में कैश नहीं पहुंच पाया। इससे लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन



वर्जन
जिले को हर रोज कैश उम्मीद से कम आ रहा है। इसके लिए आरबीआई के उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इससे जिले में कैश लाया जा सके। फिलहाल आरबीआई की ओर अधिक कैश आने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed