{"_id":"67560d221dd1c2344902e984","slug":"bangladeshs-effigy-burnt-panipat-news-c-244-1-pnp1006-128738-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हिंदू जन जागृति मंच के हिंदू सेना ने फूंका बांग्लादेश का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हिंदू जन जागृति मंच के हिंदू सेना ने फूंका बांग्लादेश का पुतला
विज्ञापन
समालखा। हरियाणा हिंदू जन जागृति मंच के हिंदू सेना द्वारा बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ गांधी आदर्श काॅलेज चुलकाना रोड चौक पर रोष प्रदर्शन किया। बांग्लादेश का पुतला फूंका और बांग्लादेश व कट्टरपंथी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए और भारत में सनातन बोर्ड गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर पूरे भारत में प्रदर्शन हो रहे है। हर जगह लोगों द्वारा बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है और पुतले फूंके जा रहे है।
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय का मामला अत्यंत दुखद है। जिसमें हजारों की संख्या में हिंदू लापता है। इस मौके पर हरियाणा हिंदू जन जागृति मंच के अध्यक्ष विकास छौक्कर, उपाध्यक्ष पंडित सूरत सिंह किवाना, सेठपाल माजरी, संदीप माजरी, नवीन हल्दाना, गुलशन कुमार चुलकाना व प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।