फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Baby's body found landing in the pond, sensation

तालाब में उतराता मिला शिशु का शव, सनसनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Baby's body found landing in the pond, sensation
पानीपत। गंगाराम कॉलोनी में सोमवार को तालाब के पानी में नवजात शिशु का शव उतराता मिला। आशंका है जन्म के बाद बच्चे को तालाब में फेंका गया। उसे देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह भिजवाया। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस से जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस के पास सूचना आई थी कि गंगाराम कॉलोनी में मांगेराम स्कूल के पास छोटे तालाब में नवजात शिशु का शव उतराता दिखा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को बाहर निकलवाया। वह लड़के का था और शरीर में पानी भर जाने के कारण वह फूल चुुका था। पुलिस के अनुसार, शिशु का शरीर पूरी तरह से विकसित था। उसे जन्म के बाद फेंका गया है। फिलहाल शिशु का कोई वारिस नहीं मिला है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

पैदाइश छिपाने का प्रयास
प्रत्यक्षदर्शी गंगाराम कॉलोनी निवासी कर्मजीत शर्मा ने बताया कि वह सुबह आठ बजे घर से काम के लिए निकला तो उसे मांगे राम स्कूल के पास पानी में नवजात शिशु का शव उतराता दिखा। कर्मजीत ने बताया कि संभवत: किसी महिला ने अपने बच्चे की पैदाइश छुपाने के लिए उसे फेंक दिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed