फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Babita became the president of Panipat Rugby, Junior Rugby Championship on 11th

Panipat News: बबीता बनीं पानीपत रग्बी की अध्यक्ष, 11 को जूनियर रग्बी चैंपियनशिप

Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Babita became the president of Panipat Rugby, Junior Rugby Championship on 11th
पानीपत रग्बी की अध्यक्ष बबीता सिंह का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत रग्बी संघ नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। जिसमें बबीता सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी अगुवाई में 11 अक्तूबर को उग्राखेड़ी गांव में जूनियर रग्बी चैंपियनशिप कराई जाएगी।

बबीता सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में ऊषा सैनी और अमित तनेजा को उपाध्यक्ष, अभिषेक मलिक को सचिव, अजय मलिक को कोषाध्यक्ष, सीमा जून विजय मलिक को सह सचिव और प्रियंका कटवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में सभी सदस्यों ने संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अमन मलिक के कार्यों की सराहना की और पानीपत रग्बी की टीमों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी। बबीता सिंह ने बताया कि 11अक्तूबर को उग्राखेड़ी के मैदान पर राज्य स्तरीय जूनियर लड़के व लड़कियों की इनामी रग्बी सात-साइड चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय को रनर-अप ट्रॉफी, मेडल व 5100 का इनाम और तृतीय को सेकेंड रनर-अप ट्रॉफी, मेडल व 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जाएगा। जिले को इससे पहले 2023 मेंजूनियर चैंपियन ट्रॉफी का सफल आयोजन किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed