फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Babita became self-reliant by joining the self-help group

Panipat News: स्वयं सहायता समूह से जुड़ बबीता बन गईं आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Babita became self-reliant by joining the self-help group
बैग दिखाते बबीता। संवाद 
पानीपत। रामनगर की बबीता और उनके पति एक समय मेहनत मजदूरी कर परिवार के लिए मुश्किल से दो समय की रोटी का जुगाड़ कर पाते थे। बच्चों की पढ़ाई का खर्च और अन्य चुनौती बनकर खड़े थे। उन्होंने हालत से समझौता करने के बजाय इनका सामना किया और क्रांति नाम से स्वयं सहायता समूह बनाया। बबीता जब समूह से जुड़ी तो हर कोई उनको टोक रहा था। उन्होंने किसी की प्रवाह नहीं की और अपना लक्ष्य साधकर आगे बढ़ने लगी।
विज्ञापन

रामनगर की बबीता ने बताया कि उन्होंने 2009 में स्वयं सहायता समूह बनाया। इसका नाम भी क्रांति महिला स्वयं सहायता समूह रखा। यह 10 महिलाओं का एक समूह है। उन्होंने हाथ से बैग बनाने के अपने गुण को मशीन की मदद से मजबूत करने का फैसला लिया। लोन लेकर एक मशीन घर में लगाई। पहले वह इस मशीन को चलाती थी। फिर काम बढ़ने लगा तो पहले पति और फिर बेटा भी हाथ बंटाने लगे। वह ज्यादातर मेलों में स्टॉल लगाकर बैग बेचती हैं। पिछले महीने ही हरिद्वार में स्टॉल लगाया था। वहां उनकी अच्छी आय हुई थी। वह मेले में 100 से 150 बैग बेच देती हैं। बबीता ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी स्वयं की पहचान बनने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed