{"_id":"689bb2f35e6fc77b790f233a","slug":"baba-gang-members-are-active-in-yamunas-khadar-area-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141893-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना के खादर इलाके में सक्रिय हैं बाबा गैंग के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना के खादर इलाके में सक्रिय हैं बाबा गैंग के सदस्य
विज्ञापन
दीपेन्द्र कुमार
पानीपत। बाबा गैंग के सरगना जुनैद और उसके साथी उवेश को पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में बदमाशों ने कई खुलासे किए हैं। बाबा गैंग यूपी और हरियाणा की सीमा में यमुना नदी के खादर क्षेत्र में सक्रिय है। इस गैंग में 20-25 युवक शामिल हैं। जिनमें ज्यादातर यमुना नदी के किनारे बसे पानीपत और शामली जिले के गांवों के रहने वाले हैं।
ये बदमाश जमीन पर कब्जा, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अब पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। रविवार रात को जुनैद और उसके साथी उवेश को पानीपत सीआईए-3 की टीम ने शामली और पानीपत की सीमा के पास तामशाबाद गांव के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जुनैद पहले तसव्वुर बाबा के साथ काम करता था। करीब दो साल पहले तसव्वुर की हत्या कर दी थी। इसके बाद जुनैद ने बाबा गैंग के नाम से गैंग खड़ा कर लिया।
यह गैंग यमुना नदी कि किनारे पानीपत, शामली, सहारनपुर, बागपत जिले में सक्रिय है। खास बात यह है कि गैंग के ज्यादातर सदस्य खादर क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। 16 जून को रिसपुर गांव में हुई वारदात में गैंग के कई अन्य सदस्य शामिल थे। यूपी और हरियाणा में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जुनैद के खिलाफ 22 मुकदमों को पुलिस अभी तक ट्रेस नहीं कर पाई है। इनमें 10 मुकदमे पानीपत जिले में हैं। इसके अलावा बाकी मुकदमे शामली, बागपत, सहारनपुर जिले के हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ और रामपुर मनिहारन क्षेत्र में भी जुनैद ने जानलेवा हमला किया था। मुकीम गैंग के बदमाशों से भी उसका लिंक रहा है।