{"_id":"c99b6ef9499dc343b8014704273f995c","slug":"awairness-is-must-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से ही रोके जा सकते हैं हादसे : राठी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से ही रोके जा सकते हैं हादसे : राठी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी ने कहा कि सड़क हादसों को जागरूकता के साथ ही रोका जा सकता है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा।
उन्होंने ये बात बुधवार को एसडी कॉलेज पानीपत में नाट्य लेखन एवं प्रस्तुति कार्यशाला में रंग कर्मियों एवं प्रशिक्षुओं से रूबरू होते हुए कही।
डीएसपी जोगिंद्र राठी ने कहा कि सड़क पर हादसों में हर मिनट दुर्घटना हो रही है और प्रतिदिन 360 लोग सड़क हादसे में मारे जा रहे हैं।
इस आकड़े को जागरूकता के साथ-साथ सावधानी से वाहन चलाकर कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लिखे गए नाटकों की प्रस्तुति से युवा वर्ग शिक्षित होंगे और हादसों को रोका जा सकेगा।
ऐसा हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब देश की सड़कें दुर्घटना के अभिशाप से मुक्त बन जाएंगी। उन्होंने कहा कि हेलमेट का इस्तेमाल कई जिंदगी को हमने बचते देखा।
उन्होंने कहा भारत की सड़कें अभी की सौ किलोमीटर की रफ्तार से चलने की इजाजत नहीं होती, इसलिए हर वाहन चालक की रफ्तार नियत्रंण में रखना होगा उन्होंने कहा कि सड़क के प्रत्येक उपयोगकर्ता को अपने लेन में चलना होगा।
विज्ञापन
मुख्य सड़क मार्ग पर यदि कोई संपर्क मार्ग में आता है। तो उसका पहला अधिकार मुख्य मार्ग पर गुजरने वाले वाहन का है। वाहन चलाने वाले चालक का नियमित मेडिकल चैकअप होना चाहिए।
स्कूल बसों की मरम्मत और रोड सायरन हर स्कूली बस पर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को भी नई पीढ़ी में राष्ट्र सेवा की जागृति लानी होगी।
नेशनल स्कूल ऑॅफ ड्रामा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के डॉ. दिनेश खन्ना ने कहा कि सड़क की जिंदगी विज्ञान और तकनीक से चलती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनमानस सुरक्षित सफर तभी करेगा। शुरूआत समिति की सचिव रीटा रंजन ने कहा कि हम पिछले 15 वर्षों नाटक के माध्यम सामाजिक जागरण का कार्य कर रहे हैं, पर इस बार की कार्यशाला में सड़क सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़े सभी विशेषज्ञों से हर दिन रुबरु हो रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि विचार लेखन का यह शिविर हरियाणा में एक नई कलम की पीढ़ी तैयार कर रही है, जो आने वाले बमें भी सृजनता को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में तैयार नाटक को पानीपत के सभी प्रबुद्ध वर्ग के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।