फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to snatch chain from the neck of a woman walking

Panipat News: सैर कर रही महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास, महिला ने दिखाई बहादुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch chain from the neck of a woman walking
पानीपत। सेक्टर 12 में घर के बाहर सैर कर रही महिला से एक नकाबपोश बदमाश ने चेन झपटने की कोशिश की, महिला ने चेन नहीं छोड़ी तो बदमाश ने उसे धक्का दे दिया। नुकीली चीज दिखाकर उसे डराने की कोशिश नहीं। महिला ने हार नहीं मानी और शोर मचा दिया। जब लोग बाहर आने लगे तो बदमाश यहां से फरार हो गया।महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 12 निवासी कनिका ने बताया कि वह रविवार रात नौ बजे वह अपनी पड़ोसन के साथ घर के बाहर सैर रही थी। रात करीब 9:45 बजे का समय था। इसी दौरान एक युवक वहां आया। उसने उसकी चेन खींचने की कोशिश की। उसके पास नुकीला हथियार भी था। इसके बाद उसने उसे धक्का दिया और डराया भी। उसकी चेन तोड़ने की कोशिश की गई। उसने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। कंधे पर बैग भी लटकाया हुआ था। जब उसने शोर मचाया तो वह पैदल वहां से फरार हो गया। उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


वर्जन-
महिला की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed