फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to kill a woman by entering the house, neighbors caught hold of her

घर में घुसकर महिला की हत्या का प्रयास , पड़ोसियों ने पकड़कर धुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill a woman by entering the house, neighbors caught hold of her
समालखा। महाबीर बस्ती में दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ई-रिक्शा चालक ने एक घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। उसने महिला का गला दबाने का प्रयास किया और उसके हाथों से सोने के कंगन निकाल लिए। आरोपी ने सिलिंडर उठाकर महिला को मारने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

महावीर बस्ती निवासी पुनीत ने बताया कि उसकी पत्नी आरती मकान की दूसरी मंजिल पर थी। बच्चे स्कूल गए थे। इसी वक्त ई-रिक्शा चालक घर में घुस गया और आरती का गला पकड़ लिया। उसके हाथ के दो सोने के कड़े निकाल लिए और घर में रखा गैस सिलिंडर उठा कर उस पर वार किया। जो पीठ पर लगा। इसके बाद युवक महिला का गला दबाने लगा। आरती ने शोर मचाया तो आरोपी ऊपर भाग गया। आरती ने गेट खोल दिया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। फिर 112 नंबर पर काल कर पुलिस को बुलाकर युवक को सौंपा। घटना से महाबीर बस्ती में दहशत का माहौल है। महिला के पति पुनीत ने बताया वह लोहे का काम करता है। कई बार आरोपी ई-रिक्शा चालक को माल देने के लिए भेज देता था। काम को लेकर आरोपी का घर पर आना जाना था। पुनीत ने बताया करीब चार दिन से युवक ई-रिक्शा चालक उसके पास नहीं आया था। मंगलवार को युवक जब घर में घुसा तो पत्नी ने सोचा खाना दुकान से खाना लेने आया होगा। इसलिए उसने उसे घर आने दिया था।
विज्ञापन

पड़ाव मोहल्ला निवासी कृष्ण गोयल ने चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त रात 10 बजे पर उसकी पत्नी रेणु गाय को रोटी देने व घर का कूड़ा बाहर डालने निकली थी। जैसे ही वो पुराना थाना रोड पर गाय को रोटी देने के बाद कूड़ा डालकर गली की तरफ मुड़ी तभी एक नीले रंग का ई-रिक्शा गली में थोड़ी आगे रुका। जैसे ही रेणु उसे देख घर की ओर चली तो रिक्शा चालक ने पीछे से आकर उसका गला दबाकर हाथों से कंगन निकालने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह गला छुड़ाकर बचाव में शोर मचाया। आवाज सुनकर पति कृष्ण व जेठ राजेंद्र गोयल बचाने के लिए भागे तो चालक ई-रिक्शा को लेकर रात के अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। युवक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। अब पुलिस इस मामले से ही उसको भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed