फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attacked by a cow man, horns slammed in the stomach

गोवंश का व्यक्ति कर हमला, पेट में सींग घोपा, आंत भी बाहर आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked by a cow man, horns slammed in the stomach
पानीपत। शहर में लोग बेसहारा गोवंशों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। आवारा गोवंश के कारण हाल में एक युवक की मौत भी हो चुकी है। कई पुरुष व महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई। जिनका रोहतक व खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज हुआ। मंगलवार सुबह असंध रोड पर विर्क कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति पर बेहारा गोवंश ने इतना भयानक हमला किया कि उसके पेट में सींग घोप दिया। व्यक्ति की आंत बाहर आ गई। हमले में व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने उसे छुड़ाया और इसकी सूचना 108 नंबर पर दी। एंबुलेंस से घायल को सिविल अस्पताल लाया गया। सर्जन को कॉल कर अस्पताल बुलाया और उसका प्राथमिक उपचार किया। आंत को डॉक्टरों ने शरीर में डाला इसके बाद उसे रोहतक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। व्यक्ति की हालत अति गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान परशुराम पुत्र सुरली यादव निवासी सौदापुर के रूप में हुई है। ये मूल रूप से सिद्धार्थ नगर, यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन

दो माह पहले नगर निगम की मेयर अवनीत कौर बरसत रोड स्थित कृपाल आश्रम में समाजसेवियों के बीच पहुंची थी। यहां वह फफक-फफक कर खूब रोईं थी। हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी थी। साथ ही पशु उठान के लिए जनता से एक और मौका भी मांगा। मेयर ने यह मौका अपने बचे हुए कार्यकाल में सड़कों पर घूम रहे पशुओं को गोशाला तक पहुंचाने के लिए मांगा था। इसके बाद पूरे जोर शोर से शहर में पशु उठान के नाम पर व्यवस्थाओं को जांचा जाने लगा था। आनन-फानन में पहले से महंगा टेंडर भी खोला गया था, मगर कुछ ही दिन बीत जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

10 दिन में 15 से ज्यादा लोग हो चुके हैं घायल:
गोवंशों की टक्कर से पिछले दस दिनों के भीतर 15 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा गोवंशों की टक्कर के केस वार्ड नंबर 12 की विद्यानंद कॉलोनी से आ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद भी निगम यहां से गोवंश उठाने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि निगम ने शहर से गोवंश उठाने का टेंडर तक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
करवाएंगे व्यवस्था- निगम
शहर में गोवंशों की समस्या काफी पुरानी है। निगम लगातार प्रयासरत है कि इस समस्या से शहरवासियों को निजात मिले। जल्द ही निगम अपनी गोशाला का भी निर्माण करवाएगा। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें विचार विमर्श करने के बाद जो भी आवश्यक कदम होंगे उठाए जाएंगे। शहरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed