फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack on father of accused of killing brother of haryanvi artist

हरियाणवी कलाकार के भाई की हत्या में आरोपी के पिता पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
attack on father of accused of killing brother of haryanvi artist
गांव पावटी में शुक्रवार की रात हरियाणा गायिका सोनिका सिंह के भाई की हत्या में आरोपी के पिता का अपहरण करने का प्रयास किया गया। नकाबपोश आठ से दस बदमाशों ने हत्यारोपी के पिता को घर से बाहर बुलाकर लाठी-डंडों और सरियों से बुरी तरह पीटा और खींचकर कार में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। पिता जान बचाकर अंदर भागा तो बदमाश घर के अंदर घुस आए और फायर कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण आए तो जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणवी गायिका सोनिका सिंह और उसके भाई रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पावटी निवासी पीड़ित श्याम सुंदर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। परिवार में उसकी पत्नी दो बेटियां और बुजुर्ग पिता हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दरवाजा खटखटाने पर जब गेट खोला तो मुंह ढके 4-5 युवक खड़े थे और कुछ दूरी पर एक स्विफ्ट कार के पास भी 4-5 लोग अन्य खड़े थे। साथ में एक बाइक भी थी। मुंह ढके एक युवक ने पहले उसका नाम पूछा और नाम बताते ही उसे घर की चौखट से बाहर खींच लिया। वे उन्हें कार के पास ले जाने का प्रयास करने लगे तो उन्होंने भागकर जान बचाने की कोशिश की। जिस पर सभी हमलावरों ने रॉड-डंडों से हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर के अंदर भागे, जिस पर पीछा करते हुए सभी बदमाश घर के अंदर घुस आए और फायर कर दिया। इतने में शोर और गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए। जिस पर सभी कार और बाइक में सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का कार्ड देने के बहाने बुलाया घर के बाहर
नकाबपोश हमलावारों ने श्याम सुंदर के घर की घंटी बजाई तो उन्होंने फौरन दरवाजा नहीं खोला था। बंद दरवाजे के पीछे से ही उनके आने का कारण पूछा था। जिस पर हमलावरों ने कहा कि परिवार में शादी है और कार्ड देकर न्यौता देने आए हैं। इसके बाद जैसे ही श्याम सुंदर ने दरवाजा खोला, उसे हमलावरों ने बाहर खींच लिया। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि जब गांव के लोगों के आने पर नकाबपोश हमलावर भाग रहे थे, तब उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनमें एक की आवाज गांव के ही एक युवक की लग रही थी।
वारदात से पहले की थी रैकी
श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वीरवार की शाम को करीब छह बजे उसने घर के बाहर अंजान युवकों को कई बाहर उसके घर के सामने से गुजरते देखा था। तब उसे लगा था कि गांव में ही किसी से मिलने कोई आया होगा, अगर उसे अंदेेशा होता तो पहले ही पुलिस को शिकायत देता। शुक्रवार की रात आठ बजे वारदात अंजाम दी गई।
करीब डेढ़ वर्ष पहले होली के दिन हरियाणवी गायिका के भाई रवि की गांव पावटी में कर दी थी हत्या
हरियाणवी गायिका सोनिका सिंह और उसके भाई रिंकू पर पीड़ित ने हमला कराने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले होली के दिन गांव में हरियाणवी गायिका सोनिका सिंह के भाई रवि की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एक आरोपी विजयपाल भी है और श्याम सुंदर विजयपाल का पिता है। इस वारदात को इसी वारदात से जोड़कर पुलिस जांच कर रही है।

वर्जन
पीड़ित की शिकायत के आधार पर हरियाणवी गायिका सोनिका सिंह, उसके भाई रिंकू समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- हरविंद्र, एसएचओ थाना समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed