फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   atigation against police

शव रखकर दो घंटे जाम, चौकी प्रभारी बदला, दो सस्पेंड

Thu, 20 Aug 2015 12:08 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
फल विक्रेता शमशेर उर्फ शंभू की हत्या के मामले में परिजनों ने बुधवार शाम को असंध चौकी के बाहर चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


परिजन शाम को दो घंटे तक डटे रहे। पुलिस अधिकारियों की कोशिशों के बाद भी परिजन नहीं हटे। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने परिजनों की मांग पर एक लड़के को डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने और रेडक्रॉस से मदद कराने का आश्वासन देकर हटाया।

दो घंटे जाम के कारण पानीपत-सफीदो और नेफ्था क्रेकर रोड का यातायात ठप रहा। दूसरी ओर चौकी प्रभारी का तबादला कर दिया गया और इस मामले में एक एएसआई समेत दो को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

अर्जुन नगर के लोगों ने बुधवार शाम  पांच बजकर 20 मिनट पर आकर शमशेर उर्फ शंभू का शव असंध चौकी के सामने चौक के बीचोंबीच रख दिया और पानीपत-सफीदों और नेफ्था क्रेकर-गोहाना रोड बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल लगाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी और डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत करना चाहा। परिजनों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने और वारदात की रात चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की।

परिजनों ने पुलिस अधिकारियों का हाथ होने की शंका भी जताई और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में अफसोस जताया और परिजनों को प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। परिजनों ने दो घंटे बाद सात बजकर 20 मिनट पर जाम खोल दिया।

परिजनों और कॉलोनीवासियों ने कहा कि शमशेर उर्फ शंभू परिवार का मुखिया था और वह रेहड़ी लगाकर गुजारा करता था। उसकी मंगलवार तड़के हत्या कर दी और शव जला दिया। परिजनों ने ढांडा के सामने लड़के को नौकरी, परिवार को आर्थिक मदद और शमशेर की पत्नी की पेंशन की मांग की।

विधायक महिपाल ढांडा ने एक लड़के को डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने और परिवार को रेडक्रॉस से आर्थिक मदद दिलवाने और दूसरी मांगों को समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

परिजनों ने दो घंटे तक असंध चौक को जाम रखा। इस दौरान पानीपत-असंध रोड, नेफ्था क्रेकर रोड, गोहाना रोड बाईपास और शहर की तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। शाम के वक्त ड्यूटी से घर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। महिलाओं को काफी दूर तक पैदल चलकर गंतव्य को जाना पड़ा। चारों मार्गों पर जाम खुलने के तीन घंटे तक भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हो पाई। देर रात करीब दस बजे यातायात सामान्य हो सका।

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
पुलिस अधिकारियों ने चौकी से सौ मीटर दूसरी पर हत्या और शव को जलाने के मामले में दूसरे दिन एक्शन लिया। पुलिस अधिकारियों ने असंध रोड चौकी प्रभारी सुनील को यहां से बदलकर सेक्टर-11-12 का चौकी प्रभारी लगा दिया। वहीं अधिकारियों ने उस रात ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

यह है मामला
असंध रोड चौकी से सौ मीटर दूसरी पर मंगलवार तड़के के वक्त अर्जुन नगर निवासी शमशेर उर्फ शंभू की हत्या कर दी और उसका शव दुकान में डालकर जला दिया। परिजनों ने चौकी के सामने छह घंटे में दो बार जाम लगाया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने राकेश जैन, बाग के पट्टेदार हवासिंह कश्यप और एक रेहड़ी संचालक अरुण पर हत्या के आरोप लगाए।

आरोपी के समर्थक एसपी से मिले
जैन समुदाय के लोग राकेश जैन के समर्थन में आए हैं और वे बुधवार को लघु सचिवालय में एसपी राहुल शर्मा से मिले। उन्होंने शमशेर उर्फ शंभू की हत्या में राकेश जैन का हाथ न होने की बात कही और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय रेहड़ी लगा रहा था। लेकिन राकेश जैन ने उसको किसी तरह की बात नहीं की। एसपी ने समुदाय के लोगों को मामले की निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिलाया।
वर्जन
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शमशेर उर्फ शंभू की हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एक एएसआई और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जोगिंद्र राठी, डीएसपी क्राइम, पानीपत
वर्जन
अर्जुन नगर के शमशेर उर्फ शंभू की हत्या का मामला गंभीर और चिंता का विषय है। परिजन कार्रवाई की मांग के लिए जाम लगाए थे। परिजनों ने उनके सामने कुछ मांगों को रखा है। प्रशासन से कहकर मांगों को पूरा करा दिया जाएगा।
महिपाल ढांडा, विधायक, हलका पानीपत ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed