फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   assurance of solving problems

Panipat News: समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Fri, 03 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
assurance of solving problems
इसराना। इसराना अनाज मंडी में वीरवार को धान खरीद के नोडल अधिकारी नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी व एसडीएम इसराना नवदीप नैन ने मंडी का दौरा कर किसानों व आढ़तियों की समस्या सुनीं। उन्होंने इनकी समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान, आढ़तियों व किसानों ने कहा कि मिलर की अलाटमेंट में देरी की जा रही है। खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। उठान व पोर्टल में भी लगातार दिक्कत हो रही है। मिलर नहीं आने से पीआर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होंने मिलर की अलाटमेंट जल्द कराने की मांग उठाई। नोडल अधिकारी विवेक चौधरी ने आढ़तियों व किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही मिलर की अलाटमेंट कराई जा रही है। धान का उठान भी जल्द शुरू कराया जाएगा। पोर्टल पर कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। इस भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed