{"_id":"6aedc079e976af83b1012986","slug":"asan-kalan-secured-first-place-in-the-district-level-nipun-bal-ramayana-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167211-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला स्तरीय निपुण बाल रामायण प्रतियोगिता में आसन कलां रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला स्तरीय निपुण बाल रामायण प्रतियोगिता में आसन कलां रहा प्रथम
विज्ञापन
-रामायण के मंचन से नन्हे बच्चों ने दिया बड़े जीवन मूल्यों का संदेश, प्रतिभा देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
- पानीपत में जिला स्तरीय निपुण बाल रामायण प्रतियोगिता आयोजित, आसन कलां ने बाजी मारी,
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी में शुक्रवार को जिला स्तरीय निपुण बाल रामायण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने किया। इसमें पांचों ब्लॉक पानीपत, समालखा, इसराना, मतलौडा और बापौली के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और आसन कलां के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त अंकित कुमार चौकसे रहे। उन्होंने ने कहा कि इस तरफ के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। रामायण के पात्रों से बच्चों को सत्य, मर्यादा, त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि नन्हे कलाकारों ने रामायण के विभिन्न पात्रों को जीवंत कर दिया। आकर्षक वेशभूषा, शानदार मंच सज्जा, दमदार संवाद और भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का सहयोग भी साफ दिखाई दिया।
प्रतियोगिता में आसन कलां के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डाहर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और समालखा के छदिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाने के साथ उसके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। ऐसी गतिविधियां बच्चों की भाषा, संवाद और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यालयों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, डीओसी हरिओम, मोक्षित जैन, पवन जांगड़ा, संपर्क फाउंडेशन से सौरभ शर्मा व मुख्य शिक्षक राजेश कुमार उपस्थित रहे।
4