फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   As soon as the railway track opens, there is a race for reservation

Panipat News: रेलवे ट्रैक खुलते ही, रिजर्वेशन को लेकर दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
As soon as the railway track opens, there is a race for reservation
पानीपत। पंजाब में रेलवे ट्रैक खुलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ यात्रियों ने रिजर्वेशन के लिए दौड़ लगानी शुरू कर दी है। कटरा और पंजाब के अमृतसर जाने वाली ट्रेनों की सबसे अधिक मांग है। यात्रियों को यहां रिजर्वेशन तक नहीं मिल पा रहा है। माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन अगस्त तक फुल है। ऐसे में यात्रियों को तत्काल के टिकट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान पंजाब में दिल्ली-अमृतसर रेल लाइन पर बैठे थे। किसान सोमवार दोपहर को ट्रैक से उठ गए थे। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। मंगलवार को अधिकतर ट्रेन चल पड़ी थी। बाकी ट्रेनों का बुधवार को संचालन शुरू हो गया। पानीपत में ट्रेनों का सुबह से लेकर देर रात तक संचालन रहा। इसके साथ यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर पूरा दिन यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके साथ टिकट और रिजर्वेशन काउंंटर पर यात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई हैं। तत्काल टिकट को लेकर सुबह ही खिड़कियों पर यात्री पहुंच जाते हैं। यहां कुछ पल में तत्काल कोटा खत्म हो जाता है।
विज्ञापन




पहले ट्रेन नहीं थी, अब टिकट नहीं

मॉडल टाउन निवासी विनोद और चांद ने बताया कि वे परिवार समेत माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं। एक महीने पहले इसका प्लान बनाया था। उस समय ट्रैक बंद होने से ट्रेन नहीं चल रही थी। उनको अपना रिजर्वेशन रद्द कराना पड़ा था। अब ट्रेन चली है तो उनको टिकट बुक नहीं हो पा रहा है। अब तत्काल में टिकट लेने का प्रयास है। आरती और दीपा ने बताया कि वे अमृतसर गुरुद्वारा के दर्शन कर वाघा बॉर्डर देखना चाहते हैं। अमृतसर जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :
ट्रेनों का संचालन सुचारु कर दिया है। सभी ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय पर चल रही हैं। कटरा और अन्य रूटों पर ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक यात्री हैं। कटरा जाने वाली ट्रेनों में अगस्त महीने तक की रिजर्वेशन हैं। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है।

धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed