Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Treated water will be used in construction and for gardening.

Panipat News: शोधित पानी का निर्माण व बागवानी में होगा प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Treated water will be used in construction and for gardening.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में पेयजल की बर्बादी रोकने और भूजल स्तर को बचाने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे पर्यावरण संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार के साथ ही कुशल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से शोधित पानी को टैंकरों में भरने के लिए हाइड्रेंट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

नगर निगम ने इस परियोजना के लिए 17.06 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। वर्तमान में शहर के पार्कों के रख-रखाव, सीवर सफाई, सड़क निर्माण, पेड़ों में पानी देने और अन्य सिविक कार्यों के लिए भूजल का इस्तेमाल किया जा रहा था। लगातार भूजल स्तर गिरने और पेयजल संकट गहराने के कारण प्रशासन पर यह दबाव था कि ताजे पानी के बजाय शोधित किए गए पानी का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए एसटीपी के पानी का सही इस्तेमाल करने की निगम ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed