{"_id":"68e0228c1b398f45f5066c6d","slug":"aryan-from-poothar-village-is-showing-his-strength-in-boxing-panipat-news-c-244-1-pnp1011-144888-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पूठर गांव का आर्यन मुक्केबाजी में दिखा रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पूठर गांव का आर्यन मुक्केबाजी में दिखा रहा दम
Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पदक और सर्टिफिकेट के साथ आर्यन। स्वयं
- फोटो : reasi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के पूठर गांव के 16 वर्षीय मुक्केबाज आर्यन ने। बेहद साधारण परिवार के आर्यन ने कम उम्र में ही मुक्केबाजी में अपने प्रदर्शन से न केवल जिले बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। आर्यन ने अब तक जिला स्तर पर छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। यही नहीं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की है। हाल ही में 15 से 18 सितंबर तक सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
आर्यन ने बताया कि उनके पिता मोहन एक ढाबे पर काम करते हैं और उनकी मां सुमन गृहिणी हैं। परिवार ने उनकी खेल प्रतिभा को कभी दबने नहीं दिया। पिता मोहन ने कहा कि कि बेटे को मुक्केबाजी का शौक देखकर हमने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया है। चाहे हालात जैसे भी हों, हमें गर्व है कि बेटा आज हमारे गांव और जिले का नाम रोशन कर रहा है।
आर्यन फिलहाल बुआना लाखू गांव के सरकारी स्कूल से 12 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। इसी गांव स्थित पीएस अकादमी में कोच सुरेंद्र के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सुरेंद्र ने बताया कि आर्यन बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। हर दिन अभ्यास में पूरी लगन से जुटता है। यही वजह है कि उसने इतनी छोटी उम्र में ही लगातार पदक जीतकर अपनी पहचान बना ली है। अगर आर्यन को सही अवसर और सुविधाएं मिलती रही तो आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रौशन जरूर करेंगे। आर्यन ने बताया कि वे मुक्केबाजी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा करने का सपना है। उनके माता-पिता और कोच ने हमेशा उनका साथ दिया है।