फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College created history by winning overall trophy in 43rd Inter Zonal Youth Festival

Panipat News: आर्य कॉलेज ने 43वें इंटर जोनल युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर रचा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Arya College created history by winning overall trophy in 43rd Inter Zonal Youth Festival
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 43वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का आयोजन आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल में 16 से 18 दिसंबर तक किया गया। इसमें 70 से ज्यादा महाविद्यालयों के पांच जोन के प्रतिभागियों ने 42 विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां दी। इंटर जोनल युवा महोत्सव में भी आर्य महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर इतिहास बना दिया। आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने 31 विधाओं में भाग लिया और 28 विधाओं में पुरस्कार जीतकर पांचवीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीती। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज करनाल जोन में लगातार 17 बार विजेता रहा है। पांच बार रत्नावली में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल कर व कई बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का और कई बार साउथ एशियन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. रामनिवास ने बताया कि फरवरी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन होगा। विद्यार्थियों की परीक्षा के बाद हमारे प्रतिभागी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल की तैयारियों में लग जाएंगे।
विज्ञापन

इंटर जोनल युवा महोत्सव के परिणाम :
ग्रुप डांस हरियाणवी, रसिया ग्रुप डांस, सोलो डांस हरियाणवी मेल, सोलो डांस हरियाणवी फीमेल, ग्रुप डांस जनरल, वन एक्ट प्ले हिंदी, माइम, मिमिक्री, हरियाणवी हास्य नाटिका, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, फोक इंस्ट्रूूमेंटल सोलो, इंडियन आर्केस्ट्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोरियोग्राफर, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, रिचुअल्स, सॉन्ग, क्लासिकल इंस्ट्रूूमेंटल सोलो, डेक्लेमेशन इन संस्कृत, सिंपोजियम में द्वितीय स्थान हासिल किया। हरियाणवी समूह गायन, वेस्टर्न इंस्ट्रूूमेंटल सोलो, क्ले मॉडलिंग, ग्रुप सॉन्ग जनरल, ग्रुप सॉन्ग वेस्ट्रन, पोस्टर मेकिंग, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, पोएटिकल सिंपोजियम, वेस्टर्न वोकल सोलो में तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed