{"_id":"6ac01d6f09478b63990713b5","slug":"arrivals-of-the-1509-variety-gain-momentum-market-awaits-pr-procurement-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165305-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 1509 की आवक ने पकड़ी रफ्तार, पीआर की खरीद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 1509 की आवक ने पकड़ी रफ्तार, पीआर की खरीद का इंतजार
विज्ञापन
अनाज मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 1509 किस्म की 1298.6 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई। इसके साथ ही अब तक 1509 धान की कुल आवक 19,782.5 मीट्रिक टन पहुंच गई है, जबकि 19,745.9 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 1509 धान की आवक 17,328 मीट्रिक टन थी। इस बार अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 2454.5 मीट्रिक टन अधिक आवक हो चुकी है।
शुक्रवार को 1509 के भाव में भी तेजी देखने को मिली। गुणवत्ता के अनुसार धान के भाव 3401 से 4501 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। बेहतर गुणवत्ता वाले धान को ऊंचे भाव मिलने से किसानों को राहत मिली।
पीआर की आवक शुरू, खरीद का इंतजार
दूसरी ओर पीआर धान की आवक भी बढ़ने लगी है। अब तक 119.5 मीट्रिक टन पीआर धान मंडी में पहुंच चुका है। शुक्रवार को ही 43.6 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई। हालांकि अभी तक पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। गेट पास सामान्य रूप से काटे जा रहे हैं, लेकिन खरीद न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीआर धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि मंडी में फसल पहुंच रही है, ऐसे में खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े।
वर्जन-
पीआर धान की आवक शुरू हो गई है और गेट पास सामान्य रूप से काटे जा रहे हैं। 1509 धान की खरीद जारी है। पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू करने के संबंध में उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आशा रानी, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।