फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   arrest

बांग्लादेशी किशोरी को दिल्ली से पानीपत लाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के मामले में मुख्य आरोपी ने न्यायालय को किया सरेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
arrest
बांग्लादेशी किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धकलने वाले मुख्य आरोपी ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उसकी पत्नी और दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और वह फरार चल रहा था। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश देती आ रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे दो की रिमांड पर लिया है। सब इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि गत पांच मई को ही तहसील कैंप चौकी पुलिस टीम ने अजय और मन्नू निवासी पानीपत को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को चार दिन की रिमांड लिया गया था। जिसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी राहुल दादा की पत्नी को पुलिस ने सात मई को दिल्ली स्थित रोहिणी से गिरफ्तार किया। रिमांड की अवधि समाप्त होने पर तीनों को जेल भेज दिया गया। राहुल दादा की तलाश की जा रही थी। पत्नी खुशी से पूछताछ के आधार पर राहुल दादा को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। सब इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि बुधवार को राहुल दादा ने सरेंडर कर दिया, जिसे बाद उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

- पांच मई को किशोरी ने भागकर बचाई थी जान, पड़ोसी महिला को बताई थी आपबीती
गत पांच मई को पुलिस कंट्रोल रूम से भरत नगर से किशोरी के बारे में सूचना मिली। पूछताछ में पता चला कि किशोरी बांग्लादेशी है। उसने बताया कि वह 17 वर्ष की और 9वीं कक्षा तक पढ़ी है। कुछ समय पहले बांग्लादेश के ढाका में काम करती थी, इसी दौरान दिल्ली निवासी संदीप से जान पहचान हुई और वह शादी का झांसा देकर उसको बांग्लादेश से दिल्ली ले आया। यहां उसने उसे राहुल दादा व उसकी पत्नी खुशी के साथ रखा। दोनों ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया और मना करने पर पानीपत के तहसील कैंप निवासी अजय और मन्नू के पास भेज दिया। अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन वह मौका देखकर भागने में कामयाब हो गई। पड़ोस में रहने वाली महिला को सारी बात बताई, जिन्होंने पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed