फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arhtiyas sold paddy worth Rs 20.30 lakh in the name of a farmer from Panipat, two arrested

Panipat News: पानीपत के किसान के नाम पर आढ़तियों ने बेचा 20.30 लाख का धान, दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas sold paddy worth Rs 20.30 lakh in the name of a farmer from Panipat, two arrested
चूहों द्वारा पटरी के नीचे बनाया गया बिल। संवाद
करनाल। करनाल नई अनाज मंडी के गेटपास फर्जीवाड़े में शामिल दो आढ़तियों महावीर और सुभाष को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आढ़तियों ने पानीपत के एक किसान के नाम से 850 क्विंटल धान को अनाज मंडी में बिका दिखाकर 20 लाख 30 हजार 650 रुपये का भुगतान ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1.30 लाख रुपये की बरामदगी की है। अदालत से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसआईटी अन्य कई आढ़तियों और ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। करनाल की अनाज मंडी में गेटपास फर्जीवाड़े की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नाम सामने आ रहे हैं। मामले में संलिप्तता पाए जाने पर एसआईटी ने शिव काॅलोनी निवासी आढ़ती महावीर और कतलाहेड़ी गांव निवासी आढ़ती सुभाष को गिरफ्तार किया है। दोनों की अनाज मंड़ी में आढ़त की दुकान है। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड में दोनों की दुकान पर करीब 850 क्विंटल धान पानीपत के एक किसान के नाम पर बिका हुआ दिखाया गया है। एसआईटी ने पानीपत पहुंचकर किसान से पूछताछ की तो सामने आया कि किसान ने पीआर धान उगाई ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed