फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Applications received for Mission Buniyad doubled from last year

Panipat News: मिशन बुनियाद के लिए पिछले साल से दोगुना मिले आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Applications received for Mission Buniyad doubled from last year
पानीपत। सरकारी स्कूलों में पढ़कर डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने के लिए विद्यार्थी पूरे जोश और उत्साह में हैं। इस साल बुनियाद और सुपर 100 के लिए जिला में दोगुना आवेदन आए हैं। गत वर्ष जिला में 3679 विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था। वहीं इस बार 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए हर साल बुनियाद और मिशन 100 परीक्षा कराई जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर की कोचिंग निशुल्क कराई जाती है। पिछले कई साल जिला समेत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इसको कराया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा बाकायदा जागरूक कार्यक्रम कराए जाते हैं। पहले स्कूल, फिर खंड और जिला स्तर पर यह कार्यक्रम कराए जाते हैं।
विज्ञापन

सौदापुर निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी बेटी आरती ने मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण कराया है। वह इसको लेकर अपनी तैयारी लगातार कर रही है। वह भी अपना पूरा सहयोग बेटी को कर रहा है। इसराना निवासी विजय ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्राइवेट सेंटर पर कोचिंग नहीं ले सकता। वह मिशन बुनियाद को लेकर तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

कल 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले में मिशन बुनियाद व सुपर-100 में को लेकर 24 दिसंबर को जिला स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 6338 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं।


वर्जन :

मिशन बुनियाद व सुपर-100 शिक्षा विभाग की सराहनीय योजना है। इसके माध्यम विद्यार्थियों को हर साल डॉक्टर और इंजीनियर की कोचिंग निशुल्क लेने के अवसर मिलते हैं। जिला में खंड स्तर पर जागरूक कार्यक्रम किए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। इस बार जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिला में 24 दिसंबर को 18 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed