फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Group C and D: Application date extended for Group C and D jobs

ग्रुप-सी और डी की नौकरियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:17 AM IST
सार

हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। इसलिए शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के लिए बेरोजगार युवा आगामी आदेशों तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Group C and D: Application date extended for Group C and D jobs
Haryana Group C and D - फोटो : DEMO

विस्तार

पानीपत। हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की नौकरियों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। फिलहाल इसकी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे साफ है कि अगले आदेशों तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन


आवेदन के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पोर्टल खुला रहेगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। इसलिए शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के लिए बेरोजगार युवा आगामी आदेशों तक आवेदन कर सकते हैं। भविष्य में ग्रुप-सी और डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। योजना के तहत सामान्य वर्ग को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्तियों में आवेदन के लिए बार-बार फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने का मकसद है। इसकेे साथ ही आयोग को एक ही उम्मीदवार की ओर से अलग-अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार-बार जांच नहीं करनी होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की सहायता से यह कार्य एक बार में ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed