{"_id":"688d2cace43dac13a40ec2d5","slug":"any-field-is-incomplete-without-religion-harvinder-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141264-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के बिना कोई भी क्षेत्र अधूरा : हरविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के बिना कोई भी क्षेत्र अधूरा : हरविंदर
Sat, 02 Aug 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। गांव राजाखेड़ी में जैन स्थानक में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने चातुर्मास में विराजमान रोहित मुनि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से पधारे गुरु भक्तों ने भी अपने मन के भाव भजन, कविता और भाषणों के द्वारा व्यक्त किए।
विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि धर्म के बिना कोई भी क्षेत्र अधूरा है। ऐसे में लोगों को धर्म चर्चाओं व कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चातुर्मास के इन चार महीने में हर व्यक्ति को कोई न कोई पुण्य का कार्य करना चाहिए। इससे धर्म मजबूत होगा। लोगों को अपनी भागदौड़ की जिंदगी में कुछ समय खुद के लिए निकलना होगा।
इससे ही उनका जीवन सुगम हो पाएगा। प्रधान राहुल जैन व महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि प्रवचन सुनने के लिए घरौंडा, सूर्य नगर(दिल्ली), करनाल, पानीपत, पीतमपुरा, रोहिणी, उत्तम नगर कृष्णा नगर, त्रिनगर, नांगल राय और गुमाना, नजफगढ़ स्थानों से गुरुभक्तों ने चरणों में पहुंचकर भाव व्यक्त किए। श्री एसएस जैन सभा के पदाधिकारियों ने विधानसभा स्पीकर को स्मृति चिह्न भेंट की।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी में कराई प्रतियोगिता :
पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास में शुक्रवार सुबह छह से सात बजे तक युवाओं के लिए एक प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता युवा प्रेरक अरुण मुनि महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और धर्म, नीति, तप और पुण्य के विषयों पर अपनी समझ का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदिश जैन व शुभम जैन, द्वितीय स्थान पर अतिशय जैन व संदीप जैन और तृतीय स्थान पर श्रेयांस जैन रहे। अरुण मुनि के शिष्य अभिषेक मुनि, अभिनंदन मुनि व अमृत मुनि के निर्देशन में यह आयोजन सफल और प्रेरणादायी रहा। संवाद