{"_id":"617b0635d46c795118182207","slug":"anurag-mishra-first-in-photography-competition-panipat-news-knl880164138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनुराग मिश्रा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Mishra first in photography competition
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग की संचार एसोसिएशन के तत्वावधान में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें जनसंचार विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अनुराग मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
उप प्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर ने बताया कि चेहरे के भाव विषय विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के लिए दिया गया था। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल से ही बेहतरीन फोटो खींची। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएएमसी द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग मिश्रा ने हासिल किया। द्वितीय स्थान बीएएमसी तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति पन्नु, तृतीय स्थान बीएएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा सरोज ने हासिल किया। वहीं, बीएएमसी द्वितीय वर्ष के योगेश मलिक और सीमा ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ मीडिया कर्मी गोविंद सैनी ने अदा की। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, डॉ. रितु, प्रो. संदीप व विवेक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।