फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ancal house fire

अंसल स्थित एक डेरे में लगी आग, सिवाह के एक व्यक्ति पर आरोप

Sat, 17 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 17 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत अंसल सिटी स्थित एक डेरे में वीरवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें डेरा पूरी तरह से जल गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। डेरा संचालक ने सेक्टर-छह-सात चौकी पुलिस को शिकायत देकर सिवाह निवासी संजय पर आग लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंसल सिटी स्थित एक डेरे में वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। डेरे में रहने वाले अनीश अहमद ने डेरे में आग लगाने का आरोप सिवाह निवासी संजय कादियान पर लगाया है। अनीश अहमद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि अंसल सिटी बनने से पहले उसका डेरा था। सिटी के बनने के लिए अंसल सिटी के अधिकारियों ने उससे सड़क बनाने के लिए जगह मांगी थी। उसने अंसल सिटी के अधिकारियों से सड़क के लिए जगह दे दी थी। अधिकारियों ने इसके बदले में उसको अंसल में 100 गज का एक प्लॉट दिया था। संजय कादियान उस पर डेरा खाली करने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसको परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन


संजय कादियान ईद के दिन भी उसके डेरे पर आया था। उस वक्त उसकी पत्नी शाहिबा घर पर थी। संजय कादियान ने उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी की थी। उसके पिता मोहम्मद यामिन ने संजय कादियान को रोका तो उन्होंने उसके पिता का अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। संजय कादियान और उसके साथियों ने कुछ दूरी पर उसके पिता को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने इसकी महिला पुलिस थाने में भी दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार रात को वह अपनी पत्नी के साथ मिया जी के मकान पर सो रहा था। रात को संजय कादियान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डेरे में आग लगा दी। आग में उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।


संजय कादियान ने अनीश अहमद के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि उस पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं।
पुलिस को अंसल स्थित एक डेरे में आग लगने की सूचना मिली थी। डेरा संचालक सिवाह निवासी संजय कादियान पर इसके आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस किसी तरह का दोष मिलने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
जसबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर छह-सात चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed