{"_id":"67cdf7921cecb4e3000af5b2","slug":"ambulance-driver-refuses-to-take-a-young-man-injured-in-a-road-accident-he-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-133384-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस चालक ने ले जाने से किया इंकार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस चालक ने ले जाने से किया इंकार, मौत
विज्ञापन
पानीपत। महराणा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर को घायल अवस्था में राहगीरों ने नौल्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया था। आरोप है कि यहां नशे में धुत एंबुलेंस चालक ने उसे एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाने से इंकार कर दिया। परिजन उसकी मिन्नतें करते रहे। फिर किशोर को एक ऑटो से एनसी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसराना थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौल्था गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा आदित्य (17) पानीपत में दुकान पर इलेक्टि्रक का काम सीख रहा था। आदित्य शनिवार शाम सात बजे अपनी मोटरसाइकिल पर वापस गांव आ रहा था। महराणा गांव के लक्ष्मी गार्डन के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने आदित्य की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उन्हें हादसे की सूचना दी और आदित्य को नौल्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। परिजनों ने यहां एबुलेंस चालक को आदित्य को एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाने की कही, लेकिन एंबुलेंस चालक ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए एनसी मेडिकल कॉलेज में आदित्य को ले जाने से इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे में था। वह एक ऑटो से आदित्य को एनसी मेडिकल कॉलेज में लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्जन-
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। नियमानुसार सरकारी एंबुलेंस मरीज को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ही ले जा सकती है। वह फिर भी मामले की जांच कराएंगे।