फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amar ujala

मेधावियों से उपायुक्त ने पूछा, ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई में कौन सी बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala
वैश्विक महामारी कोरोना के काल में ऑनलाइन शिक्षा न्यू नार्मल के तहत एक सार्थक विकल्प बनकर उभरा है। जहां विद्यार्थियों सिर्फ अपने ही स्कूल या कॉलेज के शिक्षकों से ही बल्कि देश और विदेश के शिक्षकों से भी इंटरनेट के माध्यम से सीधा संपर्क कर सकता है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मंगलवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा पर उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह और मेेधावियों के बीच संवाद हुआ। जिसका निष्कर्ष निकला कि ऑफलाइन शिक्षा का कोई विकल्प नहीं, लेकिन ऑनलाइन शिक्षा के भी अपने आयाम हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने मेधावियों से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा में बेहतर कौन सी है, जिस पर 10वीं के टॉपर आदित्य सिंह ने बताया कि किताब से बेहतर कुछ नहीं है। ऑडियो-वीडियो एक अच्छा माध्यम है, लेकिन वह किताब से पढ़ने को ही प्राथमिकता देते हैं। 10वीं के टॉपर सक्षम कौशिक ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई भी बेहतर है। अगर विषय संबंधी कोई प्रश्न होता है तो टीचर को मैसेज भेज देते हैं, जिसके बाद टीचर उन्हें अलग से समझा देते हैं। ज्यादातर वीडियो से विषय समझ आ जाता है। 12वीं के मेधावियों से आगे की पढ़ाई के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह कॉलेज में दाखिला ले ले हैं और कुछ परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों से लॉकडाउन के अनुभवों के बारे में जाना
उपायुक्त ने अभिभावकों से लॉकडाउन के उनके अनुभवों के बारे में भी जाना। अभिभावकों ने बताया कि क्लास में बच्चा बड़ी स्क्रीन के सामने पढ़ता है और ऑनलाइन शिक्षा में एक छोटी सी स्क्रीन में। अगर कहीं बच्चा कुछ समझ नहीं पाए तो तुरंत पूछ भी नहीं सकता। स्कूल के साथियों के साथ उनका संवाद भी स्थापित नहीं होता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही संवाद भी सर्वांगीण विकास का हिस्सा है, लेकिन सभी की सुरक्षा के लिए यह जरूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी बोले-
जिले के उपायुक्त ने उत्साह बढ़ाया। सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा और भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
अंशु, मेधावी
मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और जब मेहनत को पहचाना जाता तो और भी खुशी होती है। मेधावी छात्र सम्मान पाकर खुश हूं।
आदित्य सिंह, मेधावी
जिला उपायुक्त से संवाद कर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने हमारे आगे के प्लान के बारे में पूछा और बधाई दी। सम्मान पाकर खुश हूं।
काजल, मेधावी
मेधावी छात्र सम्मान पाकर उत्साहवर्धन हुआ। प्रेरणा मिली कि अभी और लक्ष्य है, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही टॉप कर हासिल करना है।
पायल, मेधावी
इन मेधावियों को मिला सम्मान
10वीं के टॉपर
प्रथम: अंशु, अंक 494
प्रथम: आदित्य सिंह, अंक-494
द्वितीय: करन, अंक-493
द्वितीय: करनप्रीत सिंह
द्वितीय: सक्षम कौशिक, अंक-493
द्वितीय: शिवानी, अंक-493
तृतीय: आशी शर्मा, अंक-492
12वीं के टॉपर
प्रथम: काजल अंक-490
प्रथम: अंशिका, अंक-490
द्वितीय: पायल, अंक-489
द्वितीय: शीतल, अंक-489
तृतीय: स्नेहा, अंक-488
तृतीय: रोहित चावला, अंक-488
तृतीय: दिपांशु, अंक-488
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed