फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aman became the winner in body building competition

Panipat News: बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में अमन बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aman became the winner in body building competition
पानीपत। एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन और फिगर फिट जिम की ओर से 48वीं मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यमुनानगर के अमन चैंपियन बने। मुख्यातिथि के रूप में शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी के ससुर रामकुमार सैनी माैजूद रहे।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा से आए जजों के पैनल ने निष्पक्ष निर्णय कर विजेता घोषित किए गए। भाजपा के युवा नेता राहुल विज ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नाॅर्थ इंडिया संगठन के महासचिव रमेश यादव, शेर उस्ताद और बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन संगठन के प्रधान शशि कपूर ने सबका स्वागत किया।
विज्ञापन

संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखना है। संगठन की ओर से हर साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लाखों रुपये के नकद पुरस्कार और प्रथम विजेता को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा से 240 प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया। प्रत्येक भार वर्ग के प्रथम विजेता को 51 सौ रुपये, द्वितीय को 31 सो रुपये, तृतीया को 21 सौ रुपये और चौथे, पांचवें स्थान के विजेता को 15-15 सौ रुपये नकद, पदक, ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र दिया जाता है। ओवरऑल विजेता अमन को नकद पुरस्कार, पदक, ट्रॉफी और मोटरसाइकिल दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में समाजसेवी सिद्धार्थ अहलावत, दीपक कुंडू, संजय अग्रवाल, कमल अरोड़ा, सांची तनेजा, रोकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed