फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alopecia is spreading rapidly, being a hereditary disease and also due to stress.

Panipat News: तेजी से फैल रही एलोपेसिया बीमारी, वंशानुगत होने के साथ तनाव के कारण भी रही फैल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Alopecia is spreading rapidly, being a hereditary disease and also due to stress.
जिला आयुष विभाग का होम्योपैथी कक्ष। संवाद
पानीपत। आधुनिक की दौड़ में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने में लगा हुआ है। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भी तनाव और एलोपेसिया (सिर में धब्बे) की बीमारी होने लगी है। इसमें बीपी और शुगर के संकेत भी प्रारंभिक स्टेज में आ रहे हैं। पहले यह बीमारी कम देखने में आती थी। अब सप्ताह एक से दो मरीज इसके आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को तनाव मुक्त रहने और शुरुआती लक्षणों में ही जांच कराने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन




जिला आयुष विभाग के होम्योपैथी डॉ. सुदेश पाल ने बताया कि एलोपेसिया बीमारी में सिर के कुछ हिस्से पर सफेद धब्बा हो जाता है। फिर उस हिस्से के बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। यह धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। यह बीमारी कई बार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भी लग जाती है या यह कई बार ज्यादा तनाव लेने से भी हो जाती है। हर समय तनाव में रहने से यह बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन



पिता से बेटों में आई समस्या



शहर के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके सिर पर खुजली होने के साथ सफेद धब्बा होने लगा था। यह पहले छोटा दिखता था लेकिन समय के साथ बढ़ता गया। धब्बा फैलता गया तो सिर के बाल झड़ने लगे। उन्होंने एलोपैथिक दवा ली। इसमें कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सकों ने सर्जरी तक की सलाह दी। उन्होंने आयुर्वेद से इसका इलाज शुरू कराया। इसमें करीब एक साल का समय लगा। अब उनके दोनों बेटों में इसके लक्षण आने लगे हैं। इसलिए उन्होंने शुरुआती लक्षण दिखते ही दोनों का आयुर्वेदिक इलाज शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






लोगों को शुरुआती लक्षण दिखते ही चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए और इसका इलाज पूरा करना चाहिए। आयुर्वेद में इलाज लंबा होता है। इसमें फायदा जरूर मिलता है।

- डॉ. सुदेश पाल, होम्योपैथिक, जिला आयुष विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed