फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of EVM malfunction in urban seat in Panipat

Panipat News: पानीपत में शहरी सीट पर ईवीएम में गड़बड़ी के लगे आरोप, डीसी ने नकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of EVM malfunction in urban seat in Panipat
पानीपत । विधानसभा चुनाव की गणना के दौरान पानीपत शहरी विधानसभा में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह के एजेंट ने इसकी लिखित शिकायत दी है। एआईसीसी से विशेषज्ञ गीता और वरिंदर शाह पहुंचे। ईवीएम की क्षमता 99 प्रतिशत रहने पाने पर कांग्रेस के एंजेटों के विरोध जताया था।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि विरोध बेबुनियादी और सत्य से परे है। ईवीएम निर्माता कंपनी ने इस मशीन की फिटिंग ही ऐसे की है। इस मशीन में कई तकनीकी पहलू हैं। ईवीएम के कंट्रोल यूनिट में अल्कालाइन बैटरी का उपयोग होता है। कंट्रोल यूनिट में नई बैटरी कमिशनिंग के दिन उम्मीदवारों की उपस्थिति में डालकर सील की जाती है और पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में भी सभी की उपस्थिति में कमीशनिग की गई थी। उस समय सभी ने संतुष्टि जाहिर की थी, अब एंजेटों या उम्मीदवार द्वारा विरोध करना सरासर गलत है।
विज्ञापन

ईवीएम की तकनीकी बारीकियों से बताया कि विधानसभा में लगी ईवीएम प्रारंभ में बैटरी 7.5 से 8 के बीच वोल्टेज उपलब्ध करवाती है। इसीलिए वोल्टेज के 7.4 के ऊपर रहने पर बैटरी की क्षमता 99 प्रतिशत प्रदर्शित की जाती है। उपयोग के साथ बैटरी की क्षमता और परिणाम स्वरूप वोल्टेज कम होती है। जैसे ही वोल्टेज 7.4 से कम होती जाती है तो बैटरी की क्षमता 98 से 10 प्रतिशत के बीच प्रदर्शित की जाती है। बैटरी में 5.8 से अधिक वॉल्ट (10 प्रतिशत क्षमता के अधिक) रहने पर कंट्रोल यूनिट कार्यरत रहती है। वोल्टेज 5.8 (10 प्रतिशत के बराबर) होने पर बैटरी बदलने का संकेत कंट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पर आता है। ये बिलकुल वैसा ही है, जैसे रिजर्व फ्यूल में आने पर वाहन में संकेत आता है। सामान्यतः अल्कालाइन बैटरी का ये गुण होता है की इसे स्विच ऑफ रखने पर इसकी वोल्टेज को स्वयं कुछ हद तक पुनः बढ़ाने (regain voltage) की क्षमता होती है।पर इसकी वोल्टेज को स्वयं कुछ हद तक पुनः बढ़ाने (regain voltage) की क्षमता होती है। डीसी ने विरोध कर्ताओ को सभी तथ्यों से अवगत करवाने बाद उसकी शिकायत को सिरे से नकार दिया और कहा कि समाज की बेहतरी के लिए सभी को नकारात्मक नहीं सकारात्मक सोच बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed