फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   allegation of stolen jwellary and other material on daughter in law

पुत्रवधु पर लगाया गहने और सामान चोरी करने का आरोप में रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
allegation of stolen jwellary and other material on daughter in law
गांव पावटी निवासी ने अपनी पुत्रवधू और उसकी बहन पर समालखा स्थित उसके किराए के मकान से सामान और गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले उसके किराए के मकान से चोरी हुई है। शिकायत में सतीश पावटी ने बताया कि तोताराम गेट समालखा में उसकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उसके दो लड़के हैं, जिसमें बड़े बेटे पंकज की शादी सोजनी जाटान, शामली में की थी। वह अपने परिवार सहित समालखा में किराए पर रहता है। उसके बेटे और पुत्रवधू में आपस में झगड़ा रहता था। जिसके चलते 2018 में उनको अलग कर दिया और वो किराये के ऊपरी मकान मे रहने लगे। उन दोनों में झगड़ों के कारण हम अपने किराये के नीचे वाले हिस्से का ताला लगाकर अप्रैल 2020 में अपने गांव पावटी चले गए। करीब एक माह पहले पुत्रवधू ने पंकज के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर मारपीट व दहेज प्रताङना का केस दर्ज कराया था। अगस्त में उसकी पुत्रवधु व बहन ने मेरी दुकान पर आकर तोड़फोड़ की तथा मकान की चाबी व पैसे निकालकर ले गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पांच दिन पहले मकान में जाकर देखा तो उसका ताला खुला हुआ था। अंदर से 8 चांदी के गिलास, 2 सोने की चेन, 1 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 1 चांदी का नारियल व अन्य जरूरी कागजात गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू घर से सामान चोरी कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed