फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegation of scuffle with employee at electricity office; no case registered even after four days.

Panipat News: बिजली कार्यालय में कर्मचारी से धक्का-मुक्की का आरोप, चार दिन बाद भी केस दर्ज नहीं

Fri, 12 Jun 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Allegation of scuffle with employee at electricity office; no case registered even after four days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। बिजली निगम के सब डिवीजन कार्यालय में एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट के प्रयास का आरोप है। इस घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं होने से बिजली कर्मचारियों में रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित कर्मचारी हेमराज ने बताया कि वह कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अलूपुर गांव निवासी भीम सिंह कार्यालय पहुंचा और अपने खेत में लगे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग करने लगा। हेमराज के अनुसार आरोपी का अपने भाइयों और परिजनों के साथ भूमि विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह ट्रांसफार्मर को अपनी जमीन से हटवाना चाहता था।
विज्ञापन

कर्मचारी का आरोप है कि जब उसे बताया गया कि नियमों के तहत इस प्रकार ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग संभव नहीं है और यह निजी विवाद का मामला है, तो आरोपी भड़क गया। उसने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और गला पकड़कर मारपीट का प्रयास किया। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार आरोपी ने अन्य स्टाफ को भी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। घटना के बाद एसडीओ सत्यवान कादयान ने मतलौडा थाना पुलिस को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि थाना प्रभारी को फोन पर भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल
घटना के बाद बिजली कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि एक सरकारी कार्यालय में कर्मचारी के साथ कथित मारपीट के प्रयास और विभागीय शिकायत के बावजूद केस दर्ज करने में देरी चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई जरूरी है ताकि गलत संदेश न जाए।


क्या बोले थाना प्रभारी—
मतलौडा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed