फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegation of Sachina's sisters: Brother-in-law knew how to swim, had created the pretense of suicide to kill him.

सचिना की बहनों का आरोप: जीजा को तैरना आता था, मारने के लिए रचा था आत्महत्या का ढोंग.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of Sachina's sisters: Brother-in-law knew how to swim, had created the pretense of suicide to kill him.
पानीपत। देशराज कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते दंपती के दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगाने के मामले में अब पत्नी सचिना की छह बहनें भी सामने आ गई हैं। उन्होंने अपने जीजा मोहित पर ही योजना के तहत पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जीजा एक अच्छा तैराक है, पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए उसने एक साथ नहर में कूदकर आत्महत्या की झूठी साजिश रची और छलांग लगा दी। सचिना को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह बह गई, मोहित को तैरना आता था, इसलिए वह बच गया। रोहतक निवासी छह बहनों ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत देते हुए जीजा पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती नागपाल कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि उसने दो साल पहले दूसरे धर्म की लड़की सचिना से दिल्ली में लव मैरिज की थी। एक साल तक सब ठीक चलता रहा। आरोप है कि उसके बाद वह अपनी बहनों से फोन पर बात करने लगी, जो उसे उल्टी-सीधी बाते सिखाती थी, जिसके चलते हर छोटी बात पर घर मेंं कलह होने लगी। वह उसके माता-पिता की सेवा नहीं करती थी, उन्हें बुरा-भला कहने लगी थी। इसके चलते उसके पिता राजबीर सिंह ने उन्हें एक साल पहले बेदखल कर दिया था और घर से निकाल दिया था। वह ट्रैक्टर चलाकर अपना गुजारा करने लगा, लेकिन लगातार झगड़ा बढ़ता गया। डेढ़ माह पहले उन्होंने नागपाल कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया, जहां पर भी उसकी पत्नी झगड़ा करने से नहीं रुकी। शुक्रवार को वह काम पर था, इसी बीच उसकी पत्नी सचिना देशराज कॉलोनी में रहने वाले उसके माता-पिता के घर चली गई और झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि शुक्रवार रात सचिना उसके माता-पिता के घर चली गई और कहा कि उनका सिलिंडर खत्म हो गया है, वह आज उनके यहां पर खाना बनाएगी। मां ने उसे कहा कि वह सिलिंडर देने को तैयार है, लेकिन यहां खाना नहीं बनने देंगे। इसी बात पर झगड़ा शुरु हो गया। उसकी मां ने उसे फोन कर घर बुलाया। इसी बीच सचिना ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने कहा कि जब वह अपने घर पहुंचा तो पहले से पुलिस घर पर मौजूद थी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि जब तुम्हारे माता-पिता ने तुम्हें बेदखल कर दिया तो तुम यहां क्या करने आए हो, यहां से चले जाओं, चाहे कहीं जाओ। इतना सुनने के बाद वह उन्होंने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की सोची और वह अपनी पत्नी सचिना के साथ नहर पर गया और कश्यप कॉलोनी के पास नहर में छलांग लगा दी।
मोहित ने बताया कि 10 मई को उसने घरेलू कलह के चलते अलग होने का फैसला कर लिया और उसने कोर्ट में तलाक की याचिका लगा दी थी। आरोप है कि बहनों के कहने पर 13 मई को पत्नी सचिना ने उसके खिलाफ तहसील कैंप थाना पुलिस को मारपीट की शिकायत दी थी। जिसमें उनका माफी मांगने पर समझौता हो गया था। पत्नी ने 15 मई को फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सचिना सात बहनों में सबसे छोटी थी। सचिना का दिख रहा था सिर, मोहित मार रहा था हाथ- पैर-
मोहित को नहर से बाहर निकालने वाले रवि ने बताया कि उन्हें बचाओ-बचाओ का शोर सुनाई दिया। इसी बीच उसने नहर में देखा तो महिला का सिर्फ सिर दिख रहा था, जबकि युवक हाथ-पैर माह रहा था। वह एक रस्सी उठाकर लाया और नहर में फेंक दी, जिसको युवक ने पकड़ा तो रस्सी खींचकर उसने बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

महिला की तलाश में नहर में गोताखोर की टीम जुटी हुई है, बहनों ने शिकायत दी है, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed