{"_id":"66b17a8cd238d2bb940938e7","slug":"all-eyes-on-neerajs-qualifying-round-in-paris-olympics-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122276-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : पेरिस ओलंपिक में नीरज के क्वालिफाइंग राउंंड पर सबकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : पेरिस ओलंपिक में नीरज के क्वालिफाइंग राउंंड पर सबकी नजर
विज्ञापन
पानीपत। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक-2024 में मंगलवार को क्वालिफाइंग राउंड में उतरेंगे। वे यहां पर अपने भाले से खिताब को सुरक्षित करने की शुरुआत करेंगे। उनके परिवार व प्रशंसकों में नीरज के मैच को लेकर उत्साह बना हुआ है। नीरज का अब तक का सर्वोत्तम थ्रो 89.94 मीटर का है। उन्होंने यह रिकॉर्ड जून 2022 में स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था। उनका सीजन का का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.36 मीटर है। नीरज चोपड़ा के परिजनों के साथ उनके समर्थकों को पेरिस ओलंपिक में कुछ नया करने की उम्मीद है।
पानीपत के खंडरा गांव निवासी 26 वर्षीय नीरज चोपड़ा कई महीने से तुर्की देश में अभ्यास कर रहे हैं। वे पिछले दिनों पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए हैं। नीरज ने एशियाई खेलों के बाद पानीपत अपने गांव में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास दोहराने का दावा किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि वे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
नीरज के चाचा भीम सिंह चोपड़ा ने कहा कि नीरज का मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाइंग राउंड है। इसके बाद वीरवार को फाइनल मुकाबला होगा। उन पर पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व की नजर है। नीरज के साथ करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाएं हैं। वह अपनी मेहनत के पसीने से इस बार भी ओलंपिक में कुछ खास करने उतरेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी मैच या फिर प्रतिस्पर्धा में दूसरे खिलाड़ी भी होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी जीत के लिए मेहनत करता है। नीरज का अपना लक्ष्य है और वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एडी चोटी का जोर लगाते हैं। पेरिस ओलंपिक में भी कुछ हटकर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
भीम चोपड़ा ने बताया कि वह नीरज का मैच कभी भी लाइव नहीं देखते। वह इस दौरान घर के बाहर गली में खड़े रहते हैं। यहीं से मोबाइल पर अपडेट लेते रहते हैं। वहीं पिता सतीश कुमार और मां सुदेश ने बताया कि नीरज के साथ प्रत्येक भारतीय की दुआ है। वह इस बार भी देश के लिए कुछ अलग करेगा।