फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All caste social panchayat came out in support of former MLA Choukkar

Panipat News: सर्वजातीय सामाजिक पंचायत पूर्व विधायक छौक्कर के समर्थन में उतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
All caste social panchayat came out in support of former MLA Choukkar
समालखा। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के वायरल वीडियो में ईडी अधिकारियों के व्यवहार से आक्रोशित गुर्जर समाज ने रविवार को समालखा के उत्सव गार्डन में सर्वजातीय सामाजिक पंचायत की। पंचायत ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

पंचायत ने केंद्र सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया कि समय अवधि में ईडी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो महापंचायत बुलाकर संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। पंचायत में एडवोकेट सतपाल ने पीएम व राष्ट्रपति के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। वहीं रविवार को छुट्टी होने की वजह से एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने पूर्व विधायक छौक्कर के साथ पहले कथित अमानवीय व्यवहार किया और फिर वीडियो वायरल कर अपमानित किया गया। यह घोर निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो वायरल करने को सरकार की साजिश बताते हुए इसे गुर्जर समाज का अपमान बताया। पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि धर्म सिंह छौक्कर पर जो आरोप हैं वह उसका समर्थन नहीं करते लेकिन गिरफ्तारी का वीडियो वायरल करने व ईडी अधिकारी का व्यवहार निंदनीय है। वह इस लड़ाई में समाज के साथ हैं। इससे पहले भारतीय वीर गुर्जर महासभा के अध्यक्ष सोनू गुर्जर मिलकपुर, राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के प्रधान रविंद्र कुमार, पट्टीकल्याणा के सरंपच मुकेश पहलवान, समालखा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान संजय बैनीवाल, जय सिंह प्रधान, कांग्रेस नेता धर्मबीर छौक्कर, अनिल छौक्कर, कुणाल छौक्कर, दलित नेता कृष्ण नौल्था व रविदास समाज कल्याण सभा की और से सतपाल दहिया ने पूर्व विधायक को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर चौबीसी के प्रधान नफेसिंह बलीकुतुबपुर, अनिल चुलकाना गांव, कुणाल छौक्कर, एडवोकेट सतपाल किवाना गांव, धर्मबीर पटिकल्याणा गांव, सोनू अध्यक्ष वीर गुर्जर महासभा, संजय बैनिवाल, कृष्ण वाल्मीकि एससी समाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर गुरुग्राम में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। ईडी को पूर्व विधायक की तलाश थी। उनको विधानसभा चुनाव के दौरान भी नोटिस जारी किया था। वे इसके बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इस मामले में उनके दो बेटे भी आरोपी हैं। ईडी की टीम ने गत दिनों पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व विधायक धर्म सिंह जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े भी फटे हुए दिखाई दे रहे हैं। ईडी की टीम ने 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ दिन पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह की 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे परिवार सहित गुरुग्राम में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed