{"_id":"6907ce032a6644eb0708af5c","slug":"ajit-the-main-accused-in-the-shooting-of-baba-jitendra-nath-has-been-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146485-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाबा जितेंद्र नाथ को गोली मारने का मुख्य आरोपी अजीत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाबा जितेंद्र नाथ को गोली मारने का मुख्य आरोपी अजीत गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। सीआईए-3 पुलिस टीम ने मतलौडा अनाज मंडी में हुई पंचायत में बाबा जितेंद्र नाथ को गोली मारने के मुख्य आरोपी अजीत उर्फ जीता निवासी कवि गांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मतलौडा से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा जितेंद्र को गोली मारने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि मतलौडा अनाज मंडी में नौ अक्तूबर को दुकान नंबर 35 पर बाबा जितेंद्र और जीता के हुए हुई कहासोनी के बाद समझौता पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मिला कर दिया था। फायरिंग में दुकान के मालिक आढ़ती भीम और जितेंद्र नाथ गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।बाबा जितेंद्र नाथ ने जीता और उसके साथियों पर गोली मारने के आरोप लगाए थे। उसी समय से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी अजीत उर्फ जीता को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी अजीत उर्फ जीता ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चार आरोपियों खुखराना निवासी शुभम उर्फ शुभि, मतलौडा निवासी दीपक व सोनू व खंडरा गांव निवासी विकास व अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर वाादात को अंजाम देने क बात स्वीकार की है। पुलिस ने रविवार को जीता को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो